“सनातन ज्ञान और 21वीं सदी के विज्ञान का सेतु बना पी.आर.एफ”
-Swami Narsingh Dev¹, Amit Kumar¹, Bhaskar Joshi¹, Rajesh Mishra¹˒², Anupam Srivastava¹
आज जब समूचा विश्व सिंथेटिक दवाओं के दुष्प्रभावों से प्रभावित होकर प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर लौट रही है, तब भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति ‘आयुर्वेद’ पर वैश्विक नजरें टिकी हैं। किंतु आधुनिक चिकित्सा जगत किसी भी दावे को तब तक स्वीकार नहीं करता, जब तक वह साक्ष्यों और वैज्ञानिक मापदंडों पर खरा न उतरे। इसी विचार को धरातल पर उतारने हेतु उत्तराखंड के पवित्र शहर हरिद्वार में पतंजलि अनुसंधान संस्थान ट्रस्ट (Patanjali Research Foundation) की स्थापना वर्ष 2017 में की गई है थी।
योग गुरु स्वामी रामदेव जी और आयुर्वेद मनीषी आचार्य बालकृष्ण जी के मार्गदर्शन में चल रहा यह संस्थान आज आधुनिक विज्ञान और सनातन आयुर्वेद के बीच एक मजबूत सेतु का काम कर रहा है। पतंजलि अनुसंधान संस्थान (Patanjali Research Institute), पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में कार्यरत एक समन्वित एवं नवोन्मेषी प्रकल्प है। इसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया था। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी के दिव्य मार्गदर्शन में यह संस्थान आयुर्वेदिक औषधियों, उसमे निहित घटकों तथा औषधीय –पादपों का आधुनिक वैज्ञानिक परीक्षण एवं विभिन्न रोगों के उपचार में उनकी उपयोगिता के अध्ययन के प्रति समर्पित है।
संस्थान की इन वैश्विक सफलताओं के पीछे इसके मार्गदर्शक और सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण जी का अद्वितीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण है। भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उनके इसी प्रयास का परिणाम है कि अमेरिका के प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और विश्वप्रसिद्ध प्रकाशक एल्सेवियर (Elsevier) द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों (Top 2% Scientists Worldwide) की वैश्विक सूची में आचार्य जी को ससम्मान स्थान दिया गया है। यह सर्वोच्च वैश्विक सम्मान न केवल पतंजलि बल्कि संपूर्ण राष्ट्र और आयुर्वेद के वैज्ञानिक सामर्थ्य के लिए एक युगांतकारी गौरव का क्षण है । उनके कुशल मार्गदर्शन में अनुसंधान संस्थान तथा पतंजलि विश्वविद्यालय द्वारा 471 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र तथा 200 से अधिक पुस्तकें लिखी और संपादित किए जा चुके हैं , साथ ही 100 से अधिक साक्ष्य-आधारित (Evidence-based) आयुर्वेदिक औषधियाँ भी विकसित की गई हैं। संस्थान में देश के विभिन्न भागों से लगभग 350 वैज्ञानिक कार्यरत हैं, जिनमें कुछ वैज्ञानिकों को भारत के बाहर के संस्थानों में भी अंतरराष्ट्रीय शोध-अनुभव प्राप्त है। ये सभी वैज्ञानिक वनस्पतियों, औषधीय पौधों, आयुर्वेद तथा आधुनिक जीव-विज्ञान के समन्वित अध्ययन के लिए निरंतर अनुसंधानरत हैं।
आइए जानते हैं इस संस्थान के उन प्रमुख विभागों और अनुसंधान क्षेत्रों के बारे में, जो आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिला रहे हैं:
1. जड़ी-बूटी अनुसंधान विभाग (PHRD)
भारत की भौगोलिक विविधता के कारण हमारे पास औषधीय पौधों का एक असीमित खजाना है, लेकिन इनकी सही पहचान, दस्तावेजीकरण (Documentation) और संरक्षण न होने के कारण कई अमूल्य जड़ी-बूटियाँ लुप्त होने की कगार पर थीं। परम पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी के सीधे वैज्ञानिक नेतृत्व में काम करने वाला यह विभाग भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर पादप विज्ञान (Plant Science) के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिख रहा है।इसके तहत काम करने वाली पादप वर्गिकी (Plant Taxonomy) प्रयोगशाला पौधों की सटीक पहचान करती है। इस विभाग के असाधारण और क्रांतिकारी कार्यों का विस्तृत ब्यौरा इस प्रकार है:



Figure 2 Inauguration of PRF by Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji
पतंजलि अनुसंधान संस्थान के हर्बल रिसर्च डिवीजन ने पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को आधुनिक वनस्पति विज्ञान के साथ जोड़ते हुए पादप वर्गिकी एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के नेतृत्व में यह विभाग वनस्पतियों की वैज्ञानिक पहचान, संरक्षण, प्रलेखन, वर्गीकरण, औषधीय महत्त्व के अध्ययन तथा वैज्ञानिक प्रकाशन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा इसके प्रमुख विशेषतायें निम्नलिखित हैं —
1.1. पादप वर्गिकी एवं दुर्लभ वनस्पतियों की राष्ट्रव्यापी खोज (Exploration & Botanical Surveys):
इस विभाग की टीम मात्र प्रयोगशालाओं के बंद कमरों में काम नहीं करती। इनके वनस्पति वैज्ञानिक और शोधकर्ता देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों जैसे हिमालय की बर्फीली चोटियों, उत्तर-पूर्वी भारत के घने जंगलों, पश्चिमी घाट (Western Ghats) और रेगिस्तानी इलाकों का दौरा करते हैं। पतंजलि हर्बल रिसर्च डिवीजन भारत की समृद्ध वनस्पति-विविधता के अन्वेषण के लिए निरंतर कार्यरत है। विभाग द्वारा किए गए सर्वेक्षणों एवं अध्ययनों के आधार पर अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकें एवं प्रकाशन प्रकाशित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
- Flora of Morni Hills [Research & Possibilities] (वर्ष 2018–19)
- Morni Hills ke Mahatwapurna Paudhey (वर्ष 2018–19)
- Vegetation Survey of Morni Hills, Panchkula, Haryana (वर्ष 2018–19)
- Flora of Seijosa, Pakke-Kessang District, Arunachal Pradesh (वर्ष 2023)
- Flora of Rashtrapati Bhavan, New Delhi, India (वर्ष 2025)
- Medicinal Plants of Rashtrapati Bhavan, New Delhi, India (वर्ष 2025)
- Biodiversity of plants from Gangotri to Gangasagar (वर्ष 2024-25)
- Biodiversity of medicinal plants of Uttarakhand (वर्ष 2022-23)
नवीन पादप प्रजातियों की खोज:
पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा उत्तराखंड के यमुनोत्री क्षेत्र से एक नवीन पादप प्रजाति Campanula densiciliata की पहचान की गई। इसके निष्कर्षों को International Plant Name Index (IPNI) में सम्मिलित किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रिका Phytotaxa में भी प्रकाशित किया जा चुका है।
नए वनस्पति अभिलेख:
संस्थान द्वारा किए गए विभिन्न वनस्पति सर्वेक्षणों से भारत अथवा विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में कई पौधों के नए अभिलेख सामने आए हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में Ficus geocarpa तथा उत्तर-पूर्व भारत में Archidendron ellipticum जैसी प्रजातियों के अभिलेख उल्लेखनीय हैं। पादप वर्गिकी एवं एथनोबॉटनी (मानव जाति वनस्पति विज्ञान) के क्षेत्र में संस्थान द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में 125 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित किए जा चुके हैं।
1.2. वर्ल्ड हर्बल इनसाइक्लोपीडिया (World Herbal Encyclopedia) :
एक युगांतकारी कृति, इस विभाग की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि ‘वर्ल्ड हर्बल इनसाइक्लोपीडिया’ (विश्व हर्बल विश्वकोश) का प्रकाशन है, जो विश्व के औषधीय पौधों का एक अनमोल डेटाबेस है। आचार्य जी के मार्गदर्शन में तैयार इस महाकोश के कुल 111 खंडों में विश्व की लगभग 50000 से अधिक औषधीय वनस्पतियों का सचित्र विवरण, उनके स्थानीय नाम, उनके औषधीय एवं भेषज-गुणों सहित, रासायनिक घटकों और उपयोग विधियों को संकलित किया गया है। यह ग्रन्थ पादप विज्ञान और पारंपरिक चिकित्सा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसने भारत को वैश्विक स्तर पर जड़ी-बूटियों के ज्ञान का नेतृत्वकर्ता बनाया है। है।
विश्वकोश के मुख्य विशेषतायें (Highlights):
- कुल खंड: 111 खंड (Volumes)
- पादप प्रजातियाँ: लगभग 50,000 औषधीय पौधे (जिसमें 15,000 भारत की मूल वनस्पतियाँ हैं)
- पादप वंश (Genera): लगभग 7,500
- स्थानीय नाम: 2,000 भाषाओं में 12 लाख से अधिक प्रचलित नाम
- पारंपरिक ज्ञान: 2,000 जनजातीय परंपराओं के लोक-औषधीय प्रयोग
- चिकित्सा प्रणालियाँ: विश्व के लगभग 60 पारंपरिक चिकित्सा तंत्रों का परिचय
- कलात्मक पहचान: 35,000 से अधिक रंगीन कैनवस चित्र और लगभग 30,000 वनस्पति रेखाचित्र
111 खंडों का क्रमबद्ध स्वरूप (Structure) यह महाग्रंथ ज्ञान को बेहद व्यवस्थित तरीके से चार मुख्य हिस्सों में प्रस्तुत करता है:
- खंड 1 से 102 (प्रारंभिक): विभिन्न पादप समूहों के औषधीय पौधों का क्रमबद्ध व विस्तृत वैज्ञानिक विवरण।
- खंड 103 (परिशिष्ट): उन सभी पौधों का संकलन जिनका किसी भी रूप में औषधीय महत्व है।
- खंड 104 से 110 (इतिहास): विश्व की विभिन्न प्राचीन व आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के विकास का इतिहास।
- खंड 111 (अंतिम): इस पूरी ‘World Herbal Encyclopedia’ परियोजना के इतिहास और इसकी विकास यात्रा का लेखा-जोखा।
1.3. विरासत का संरक्षण: संस्कृत और आयुर्वेद विभाग
भारत का असली ज्ञान हमारे प्राचीन ग्रंथों और पांडुलिपियों (Manuscripts) में छिपा है। यह विभाग देश के कोने –कोने से प्राचीन हस्तलिखित दस्तावेजों को खोजकर उनका डिजिटलीकरण और अनुवाद करता है। इसका मुख्य उद्देश्य ऋषियों के उस ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिकों और आम जनता के लिए सुलभ और समझने योग्य बनाना है जो समय के साथ लुप्त हो रहा था।
प्राचीन लिपियों का डिकोडिंग और अनुवाद (Decoding & Translation):
यहाँ प्राचीन ग्रंथों को न केवल आधुनिक देवनागरी में, बल्कि शारदा, ग्रंथ, नंदीनागरी, ब्राह्मी और पुरानी संस्कृत लिपियों में लिखे गए प्राचीन लिपियों का डिकोडिंग और अनुवाद आधुनिक माध्यम मे किया जा रहा है । विभाग में संस्कृत के ऐसे प्रकांड विद्वान, भाषावित् (Linguists) और पुरालेखशास्त्री (Paleographers) कार्यरत हैं जो इन जटिल लिपियों को पढ़ना और समझना जानते हैं। इस प्राचीन और कठिन ज्ञान को सरल बनाने के लिए इन ग्रंथों का प्रामाणिक अनुवाद संस्कृत से हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में किया जाता है, ताकि विश्व भर के वैज्ञानिक और आम पाठक इसके गूढ़ रहस्यों को समझ सकें।
चिकित्सा ग्रंथों का पुनरुद्धार और प्रकाशन (Textual Revival & Publications):
इस विभाग की सबसे बड़ी उपलब्धि अनेक ऐसे चिकित्सा ग्रंथों का प्रकाशन है, जो अब तक आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर थे। पतंजलि द्वारा प्रकाशित कुछ प्रमुख ग्रंथों में शामिल हैं, जैसे संस्कृत-हिंदी प्रकाशन के रूप में सौश्रुतनिघंटुः (Sauśrutanighaṇṭuḥ), अजीर्णामृतमंजरी (Ajīrṇāmṛtamañjarī), अभिधानरत्नमाला, भोजनकुतूहलम् (Bhojanakutūhalam), योगरत्न समुच्चयः, मदनपालनिघंटु और Sarasvatīnighaṇṭu जैसी दर्जनों प्राचीन कृतियों को शुद्ध रूप में प्रकाशित किया गया है। इसी प्रकार विदेशी शोधकर्ताओं हेतु अजीर्णामृतमंजरी, सौश्रुतनिघंटुः, अष्टांगनिघंटु और सिद्धसार-संहिता जैसे महत्वपूर्ण ग्रंथों को प्रामाणिक अंग्रेजी अनुवाद के साथ उपलब्ध कराया गया है ताकि इन्हें अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक मंचों पर चुनौती न दी जा सके। अतः यह कहना गलत नहीं होगा कि संस्कृत और आयुर्वेद विभाग पतंजलि अनुसंधान संस्थान की वह ‘जड़’ है, जिससे निकलने वाले ज्ञान-रस के कारण ही औषधि खोज जैसी आधुनिक शाखाएं फल-फूल रही हैं।
राष्ट्रीय गौरव: ज्ञान भारतम मिशन का उत्तराखंड क्लस्टर केंद्र
वर्तमान में, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की फ्लैगशिप राष्ट्रीय योजना ‘ज्ञान भारतम मिशन’ (Gyan Bharatam Mission) के तहत पतंजलि संस्थान को उत्तराखंड राज्य का आधिकारिक क्लस्टर सेंटर (State Cluster Centre) नियुक्त किया गया है; जिसके अंतर्गत 50,000 से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और 42 लाख से अधिक पृष्ठों के डिजिटलीकरण के माध्यम से यह संस्थान भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत को खोजने, उनका प्रलेखन, संरक्षण और अत्याधुनिक डिजिटलीकरण करने के एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय आंदोलन का गौरवमयी नेतृत्व कर रहा है।
1.4. वैदिक वर्गिकी प्रणाली (Vedic Taxonomy)
पतंजलि अनुसंधान संस्थान ने वनस्पतियों के नामकरण एवं पहचान के लिए एक विशिष्ट वैदिक वर्गिकी नामकरण प्रणाली (Vedic Taxonomy Nomenclature System) विकसित की है। इसमें संस्कृत भाषा के माध्यम से पौधों के नामों को उनकी आकृति-विज्ञान (Morphology) के आधार पर व्यवस्थित एवं मानकीकृत करने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित स्थानीय नामों एवं समान नामों से उत्पन्न होने वाले भ्रम को कम करना है। पौधों के इन ज़्यादातर वैदिक नामों को दुनिया भर में प्रसिद्ध जर्नल द्वारा स्वीकार और प्रकाशित किया गया है।
1.5. विश्व वनस्पति शब्दकोश
संस्थान द्वारा बहुखंडी World Botanical Dictionary का निर्माण किया गया है, जिसमें “Phytoetyomology” शब्द की संकल्पना के माध्यम से वनस्पति नामों की व्युत्पत्ति, उच्चारण एवं संदर्भों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें 650 से अधिक पादप कुलों (Plant Families) के नामों तथा लगभग 1.5 लाख वंश एवं प्रजाति नामों का हिंदी एवं अंग्रेज़ी में विवरण दिया गया है। इस श्रृंखला के नौ खंड प्रकाशित हो चुके हैं।
2. राष्ट्रीय पादपालय एवं संग्रहालय (The Megastructure of Patanjali Herbarium): PRFH
वनस्पतियों के संरक्षण तथा विशिष्ट पहचान को वैज्ञानिक रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से विभाग ने एक अत्याधुनिक और विशाल हर्बेरियम पतंजलि अनुसंधान हर्बेरियम (PRFH) की स्थापना की है, जिसे न्यूयॉर्क बॉटनिकल गार्डन, न्यूयॉर्क, अमेरिका से मान्यता प्राप्त है। यहाँ हजारों औषधीय पौधों के नमूनों को सुखाकर, आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों से संरक्षित करके रखा गया है। यह हर्बेरियम भविष्य के शोधकर्ताओं, छात्रों और वैज्ञानिकों के लिए एक संदर्भ केंद्र (Reference Center) के रूप में भी कार्य करता है, जहाँ जाकर किसी भी जड़ी-बूटी का मिलान किया जा सकता है। इसमें 30,500 से अधिक संरक्षित पादप नमूने उपलब्ध हैं, जिनमें टेरिडोफाइट्स, जिम्नोस्पर्म्स तथा एंजियोस्पर्म्स सम्मिलित हैं। इसके हजारों नमूनों का डिजिटलीकरण भी किया जा चुका है, जिससे शोधार्थियों के लिए इनके अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होती है।



आयुर्वेद में वर्णित दुर्लभ अष्टवर्गीय औषधीय पौधों का भी संग्रह है, जिन्हें आयुर्वेद में महान जीवनदायिनी औषधियों का मुख्य आधार माना गया है। संस्थान में इन आठ विलुप्तप्राय (Endangered) दिव्य वनस्पतियों जिनके अंतर्गत जीवक (Malaxis acuminata D. Don), ऋषभक (Malaxis muscifera (Lind.) Kuntze), मेदा (Polygonatum verticillatum (L.) All.), महामेदा (Polygonatum cirrhifolium (Wall.) Royle), ऋद्धि (Habenaria intermedia D. Don), वृद्धि (Habenaria acuminata (Thwaites) Trimen), काकोली (Roscoea purpurea Sm.), और क्षीरकाकोली (Lilium polyphyllum D. Don) आदि प्रजातियों का वानस्पतिक मानकीकरण किया गया है।
3. विज्ञान और कला का अद्भुत संगम: विश्व हर्बल संग्रहालय (World Herbal Museum)
किसी भी औषधीय पौधे को मात्र शब्दों में पढ़ना पर्याप्त नहीं होता; उसकी सटीक पहचान के लिए उसकी बनावट का अध्ययन भी आवश्यक है। इस संग्रहालय में 65,000 से अधिक वनस्पति चित्रांकन (Botanical Illustrations) का एक ऐसा जीवंत संग्रह है, जो विश्व में अपने आप में अनूठा है। इसे World Herbal Museum के रूप में जाना जाता है। इसमें 65,000 से अधिक वनस्पतियों के लगभग 35,000 रंगीन कैनवास चित्र तथा लगभग 30,000 उच्च-परिशुद्धता वाले बॉटेनिकल रेखाचित्र सम्मिलित हैं। यह संग्रहालय मात्र देखने के लिए नहीं है, बल्कि यह वनस्पति विज्ञान और आयुर्वेद के छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट ‘विजुअल गाइड’ (Visual Guide) का काम करता है। जहाँ आज के समय में प्राचीन पौधों की पहचान करना कठिन है, वहीं यह संग्रहालय औषधीय पौधों की दृश्य पहचान (Visual Authentication) को बेहद आसान और प्रामाणिक बनाता है।
4. Drug Discover & Development Division (औषधि खोज और विकास विभाग):
आधुनिक तकनीक और प्राचीन ज्ञान का संगम
इस संस्थान का हृदय इसकी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ हैं, जिन्हें भारत सरकार की शीर्ष संस्थाओं (NABL, DSIR) से मान्यता प्राप्त है। यहाँ का औषधि खोज और विकास विभाग (Drug Discovery and Development Division) कैंसर, मधुमेह (Diabetes), और यकृत (Liver) से जुड़ी गंभीर बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों पर गहन शोध करता है। अत्याधुनिक ‘इन-विट्रो’ (सेल लाइन्स पर) और ‘इन-विवो’ (जीवों पर) तकनीकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि आयुर्वेदिक दवाएँ न केवल असरदार हैं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी हैं। इस संस्थान का अनुसंधान क्षेत्र अत्यंत व्यापक है तथा यहाँ व्यापक नैदानिक परीक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसका प्रमुख कार्यक्षेत्र हर्बल औषधियों तथा अनुसंधान एवं विकास (Research & Development) से संबंधित है। संस्थान का केंद्रीय अनुसंधान विषय विभिन्न मानव रोगों के संदर्भ में हर्बल एवं प्राकृतिक औषधीय योगों की प्रभावकारिता, चिकित्सीय उपयोगिता तथा सुरक्षात्मक भूमिका का वैज्ञानिक अध्ययन करना है।
4.1. इन-विवो अनुसंधान से प्रमाणीकरण:
संस्थान में आयुर्वेदिक औषधियों की सुरक्षा, प्रभावशीलता और विषाक्तता (Toxicology) की सटीक जाँच के लिए यहाँ इन-विवो (In-vivo) जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं का एक अत्याधुनिक नेटवर्क स्थापित किया गया है। संस्थान में चूहों (Rats & Mice) और खरगोशों (Rabbits) पर किए जाने वाले पारंपरिक जैविक परीक्षणों के साथ-साथ एक अत्याधुनिक ज़ेब्राफ़िश प्रयोगशाला (Dedicated Zebrafish Lab) की स्थापना भी की गई है। मानव जीन से अत्यधिक समानता रखने वाली जेब्राफिश पर किए जाने वाले ये उन्नत इन-विवो परीक्षण आयुर्वेदिक दवाओं के औषधीय प्रभावों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साक्ष्य-आधारित (Evidence-based) रूप से सिद्ध करने में एक युगांतकारी मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
4.2. फाइटोकेमिकल प्रोफाइलिंग: मिलावट पर प्रहार और वैज्ञानिक मानकीकरण
पतंजलि अनुसंधान संस्थान औषधीय पौधों और हर्बल उत्पादों के वैज्ञानिक मानकीकरण (Scientific Standardization) के लिए आधुनिक विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान (Analytical Chemistry) की वैश्विक तकनीकों का उपयोग कर रहा है। संस्थान की प्रयोगशालाओं में UPLC-QToF-MS और Gas Chromatography जैसे अत्यंत परिष्कृत और अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से जड़ी-बूटियों के अर्क में छिपे सक्रिय जैव-अणुओं (Bio-molecules) की सटीक पहचान व मानचित्रण (Mapping) किया जाता है। इन गहन अध्ययनों का मुख्य उद्देश्य कैंसर, क्षय रोग (Tuberculosis) और विभिन्न चयापचयी विकारों (Metabolic Disorders) जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में आयुर्वेदिक योगों की प्रभावशीलता को अचूक वैज्ञानिक आधार प्रदान करना है। इसके साथ ही, बाजार में हर्बल कच्चे द्रव्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसी प्रकार के कृत्रिम या विषैले मिलावटी पदार्थों से जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा करने हेतु संस्थान फार्माकोग्नॉस्टिक मानक (Pharmacognostical Baselines) और ‘द्रव्य परिचय’ (Dravya Parichaya) जैसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रकाशन तैयार कर चुका है।


4.3. अनुसंधान से आरोग्य तक : क्लिनिकल रिसर्च विभाग:
किसी भी दवा की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह इंसानों पर कितनी प्रभावी है। पतंजलि का क्लिनिकल रिसर्च विभाग अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयुर्वेदिक दवाओं के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ (नैदानिक परीक्षण) आयोजित करता है। यह विभाग विज्ञान के इस सुनहरे सिद्धांत पर काम करता है कि प्रयोगशाला का ज्ञान सीधे मरीजों के उपचार में काम आना चाहिए। साथ ही पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय में उपचारार्थ आये हुये हज़ारों रोगियों के विस्तृत डेटा के आधार पर क्लिनिकल अनुसंधान विभाग उल्लेखनीय योगदान दे रहा है ।
5. औषधीय पौधों का सजीव स्वर्ग: पतंजलि हर्बल गार्डन
हरिद्वार स्थित पतंजलि हर्बल गार्डन लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैला यह विशाल गार्डन आयुर्वेद प्रेमियों और वैज्ञानिकों के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है। यहाँ वर्तमान में लगभग 1,100 दुर्लभ और महत्वपूर्ण औषधीय पौधों की प्रजातियों को न सिर्फ जीवित रखा गया है, बल्कि उनके संवर्धन (Propagation) पर निरंतर काम किया जा रहा है। अलग-अलग देश के भिन्न-भिन्न भौगोलिक और जलवायु क्षेत्रों (जैसे ठंडे पहाड़ी इलाके या सूखे रेगिस्तान) में उगते हैं, उन्हें हरिद्वार के वातावरण में जीवित रखना एक बड़ी चुनौती थी। इसके समाधान के लिए पतंजलि के वैज्ञानिकों ने तकनीक के सहारे उद्यान में ही संवेदनशील ब्रायोफाइट्स, टेरिडोफाइट्स तथा ऑर्किड्स को उनकी प्राकृतिक अनुरूप विशेष विशिष्ट-जलवायु (Microclimate) क्षेत्र विकसित किए हैं।
6. मिट्टी की सुगंध और पारंपरिक स्वाद: पतंजलि के नए शोध ग्रंथ
पतंजलि अनुसंधान संस्थान जड़ी-बूटियों के साथ-साथ भारत की बुनियादी जीवन शैली से जुड़े अन्य क्षेत्रों पर भी ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाने और भारत की प्राचीन कृषि पद्धतियों को सहेजने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा भारत की अमूल्य देशी फसलों और बीजों की किस्मों (Indigenous Crop Varieties) पर प्रामाणिक ग्रंथ तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, हमारी पारंपरिक भोजन संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए भारत के समृद्ध और स्वास्थ्यवर्धक ‘पाक कला विज्ञान’ (Ancient Culinary Science & Traditional Food Wisdom) पर भी अभूतपूर्व पुस्तकों व महाग्रंथों का प्रकाशन किया जा चुका है। पोषण और जन-स्वास्थ्य (Public Health) को समर्पित पतंजलि के ये नए शोध ग्रंथ आने वाले समय में जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हित मे सहयोगी होंगी।
निष्कर्षः पतंजलि अनुसंधान संस्थान मात्र एक शोध केंद्र नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की उस सोच का प्रतीक है जो अपनी जड़ों से जुड़कर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही है। प्राचीन ऋषियों के अनुभवजन्य ज्ञान (Experiential Knowledge) को आधुनिक विज्ञान के साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण (Evidence-based approach) से जोड़कर यह संस्थान मानवता को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने की दिशा में एक नया सवेरा लेकर आया है। पतंजलि अनुसंधान संस्थान का यह भगीरथ प्रयास, चाहे वह विश्व हर्बल विश्वकोश का ऐतिहासिक संकलन हो, हर्बल गार्डन में सूक्ष्म-जलवायु के बीच साँस लेती दुर्लभ वनस्पतियाँ हों, या संग्रहालय में जीवित होते पौधों के रेखाचित्र, पारंपरिक ज्ञान के संकलन तथा आधुनिक वैज्ञानिक प्रमाणीकरण आदि, यह सिद्ध करता है कि भारत का प्राचीन आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि एक शाश्वत विज्ञान है। आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्य-आधारित (Evidence-based approach) और ऋषियों के अनुभवजन्य ज्ञान के इस बेजोड़ संगम ने आयुर्वेद को अंधविश्वास और संशय के दौर से बाहर निकालकर वैश्विक पटल पर सर्वोच्च गौरव दिलाया है। आज जब पूरी दुनिया प्रकृति की ओर लौट रही है, तब उत्तराखंड की इस पावन भूमि हरिद्वार से निकला यह वैज्ञानिक-संस्थान मानवता को एक दीर्घायु, सुरक्षित और विषमुक्त भविष्य का उपहार दे रहा है।

Author are:
1Patanjali Herbal Research Division, Patanjali Research Foundation, Haridwar, Uttarakhand 249 405, India
2Patanjali Bhartiya Ayurvigyan Evam Anusandhan Sansthan, Haridwar, Uttarakhand 249 405, India

