Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.

वनों की विधिक स्थिति और अवैध कटाई पर विभागीय संज्ञान की आवश्यकता

मध्यप्रदेश राज्य में वनों का वैज्ञानिक प्रबंधन साल 1860 से प्रारंभ हुआ, और यह प्रदेश भारत का पहला राज्य है जहाँ 1894 से वन नीति और वर्किंग प्लान बनाए जा रहे हैं l
स्मरण रहे कि, वन (जंगल) की विधिक परिभाषा के अनुसार, वन वह भू-क्षेत्र होता है जहाँ वृक्षों का घनत्व सामान्य से अधिक होता है और जिसे सरकार द्वारा वन के रूप में अधिसूचित किया गया हो। वन की परिभाषा में केवल वृक्षों की उपस्थिति ही नहीं, बल्कि भूमि की कानूनी स्थिति भी शामिल होती है l

फारेस्ट लैंड वन भूमि वह भूमि होती है जिसे सरकार ने वन के रूप में अधिसूचित किया हो, चाहे उस भूमि पर वृक्ष हों या न हों। यह भूमि वन संरक्षण कानूनों के अंतर्गत आती है और इसका उपयोग वनों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए किया जाता है l
एक महत्वपूर्ण निर्णय.. साल 1996 सुप्रीम कोर्ट द्वारा गोदावर्मन फैसले के अनुसार, वन भूमि की परिभाषा में सरकारी रिकॉर्ड में अधिसूचित वनों के साथ-साथ “शब्दकोशीय अर्थ” से मिलते-जुलते सभी वन शामिल किए हैं, भले ही उनका मालिकाना हक कुछ भी हो! इसे “डीम्ड फॉरेस्ट” (Deemed Forest) कहा जाता है, जो कानूनी रूप से वन संरक्षण के दायरे में आते हैं।

  • वन (जंगल): वृक्षों का घनत्व अधिक और सरकार द्वारा वन के रूप में अधिसूचित भूमि।
  • फारेस्ट लैंड: वह भूमि जिसे वन के रूप में कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त हो, चाहे उस पर वृक्ष हों या न हों।
  • डीम्ड फॉरेस्ट: वे वन क्षेत्र जो सरकारी रिकॉर्ड में न होकर भी वन संरक्षण कानून के अंतर्गत आते हैं।

अतः वन और वन भूमि की विधिक परिभाषा वृक्षों के घनत्व के साथ-साथ भूमि की कानूनी स्थिति पर निर्भर है।

तो फिर, वन विभाग स्वमेव (Suo Motto) इस प्रकार की अवैध वृक्ष कटाई पर संज्ञान क्यों नहीं लेता ? चिन्ता की बात है? किन्तु यह विश्वास भी कि,
वन विभाग अवश्य ही इस घटना पर संज्ञान लेगा l

सन्दर्भ सूत्र:
[1] वन – विकिपीडिया https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%A8
[2] वन के रूप में भूमि की परिभाषा – https://www.drishtiias.com/hindi/daily-news-analysis/center-clarifies-on-definition-of-land-as-forest
[3] सुप्रीम कोर्ट ने वन क्षेत्रों की व्यापक सुरक्षा के लिए बहाल की पुरानी व्यव… https://hindi.mongabay.com/2024/04/01/supreme-court-restores-1996-definition-of-forests-in-recent-interim-order/
[4] Forest Conservation Act:… https://hindi.news18.com/news/nation/why-govt-proposes-to-amendments-in-forest-conservation-act-3794501.html
[5] अधिनियम से जुड़े | एम.पी.वनमित्र- https://mpvanmitra.mkcl.org/hi/faqs/faq/about-law
[6] फॉरेस्ट एरिया और फॉरेस्ट कवर में क्या अंतर है? – https://byjus.com/ias-hindi/what-is-the-difference-between-forest-area-and-forest-cover-in-hindi/


जगदीश चन्द्रा 
Editor
ME & MY EARTH
https://meandmyearth.yesearth.org/