— समाचार
हिन्दी लेखिका संघ, मध्यप्रदेश द्वारा सोमवार को शिवाजी नगर स्थित विश्व संवाद केंद्र के सभागार में ‘पर्यावरण’ विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 साहित्यकार बहनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहर की कई प्रबुद्ध लेखिकाओं और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, घटते वन क्षेत्र और पर्यावरणीय असंतुलन जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कविताओं में यह संदेश प्रमुखता से उभरा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भोपाल — 16 जून 2026


