Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

सच्ची शपथ

-डॉ रेणु श्रीवास्तव

आओ मिलकर आज शपथ लें
पर्यावरण बचाने की
जागरूकता पैदा कर के
जन जन को जगाने की।


पेड़ हमारी बड़ी धरोहर
धरती लगती उससे सुन्दर
देकर प्राणवायु जीवन को
कर देते ताजा मधुवन को।


पड़ी जरूरत आज राष्ट्र में
वृक्षों को बचाने की।
जागरूकता पैदा करके
जन जन को जगाने की।


नदियां देतीं पानी सुन्दर
नर फैलाते तेज प्रदूषण
देकर स्वच्छ नीर जन जन को
कर देते हैं पावन जग को।


लेते हैं संकल्प सभी हम
नदियां स्वच्छ बनाने की
जागरूकता पैदा करके
जन जन को जगाने की।


येआदर्श सभी में बांटो
वृक्षों को तुम कभी न काटो
जन्म दिवस पर पौधा लाओ
बगिया में प्रति वर्ष लगाओ।


आज शपथ लेते हैं हम सब
पर्यावरण बचाने की
जागरूकता पैदा करके
जन जन को जगाने की।


वायु हमारी होती पावन
गाड़ी देती तेज प्रदूषण
देके ई रिक्शा इस जग को
कर दें स्वच्छ वायु तन मन को।


लेते हैं ये शपथ आज हम।।
वायु शुद्ध बनाने की
जागरूकता पैदा करके
जन जन को जगाने की।

साहित्यकार


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Poetry

इन्सान और पेड़

1 min read

— अनुपम सक्सेना इन्सान पेड़ से बन तो गया आदमी,पर जड़ से कटते ही वो आदमी,अपने पूर्वज पेड़…

Water

जल संरक्षण

1 min read

— पुनीत चतुर्वेदी जल प्रदूषण के मामले में विश्व में भारत 120वें नंबर पर है, 123 देशों में।…