Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

आओ पर्यावरण बचाएं…

-डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव

पौधारोपण करते जाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं…

वसुधा पर हरियाली लाएं,
बदलें हम तस्वीर धरा की,
पशुओं को जीवन दे पाएं,
हर मौसम खुशहाली लाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं….

तेज धूप और चलती लू में,
पेड़ों से शीतलता पाएं,
पंछी लौट के घर को आएं,
मन उपवन हरियाली लाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं…

हरी भरी हो अवनी अपनी,
कल कल बहती नदियां हों,
प्रदूषण मुक्त हो अंबर अपना,
धूल रहित वायुमंडल हो,
ऐसा हम एक दृश्य सजाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं…

शुद्ध हवा, फलदार दरख्त हों,
झूमते जलचर और नभचर हों,
पंख पसारे आसमान में,
उड़ाने इनकी और ऊंची हों,
सतरंगी इंद्रधनुष बनाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं..

प्रकृति ये माता है अपनी,
आंचल इसका हरा भरा हो,
इस हेतु संकल्प ले पाएं,
आओ पर्यावरण बचाएं…

साहित्यकार


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Poetry

घरौंदा

1 min read

-किरण अरविन्द खोडके चूं-चूं करतें शोर मचाते।खेल रहे थे, घरौंदे में।कभी वो उपर, कभी वो नीचे।उड़ने को तैयार…

Poetry

हरी भरी ये धरा हमारी

1 min read

-शकुंतला कालिया हरी भरी ये धरा हमारी,,सुंदर और प्राणोंसे भी प्यारी।नदियां गातीमीठा गान,,देतीं जीवन को, पहचान।बूंद बूंद इसकी,,…