Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

कलयुग अभी प्रारंभ हुआ है

– कल्पना विजयवर्गीय

एक घना पेड़, पूरे पंख फैलाए, स्वच्छंद लहराए,
पेड़ की निश्छल छांव में, गरीब चार ठेले लगाए,
नीबू शिकंजी, नारियल पानी,गन्ने का रस तर कर जाए,
प्यार  से चिड़िया, क्रीड़ा मन से चहक चहक जाएं।

ओह,पानी समय से आता है,
मेरे बचपन को पता ना था,
गंगा जमुना का पारदर्शी जल,
डुबकी लगाने का आनन्द ही कुछ और था,
सूर्य को जल देने का पवित्र दृश्य कुछ और ही था,
बरखा रानी जितनी
आती है उतनी ही आएगी,
भारत  की जनसंख्या अधिक  है यह सोचकर  नहीं आएगी।

जंगल कटे,लकड़ी कटती चली गयी,
चूल्हे से निकलकर साज सज्जा में झोंक दी गयी,
सीमेंट,तारों,एसी,कारों से स्वच्छ हवा जैसे रूठ हो गयी,
विद्युत चुम्बकीय तरंगों में चिड़िया० भेंट चढ़ गयी,
छटपटाहट गूंजने लगी।

पेड़ कट गए,छांव की तलाश  में वो चार ढेले,
कभी इधर,कभी उधर भागे जानें लगे,
प्रकृति का रौद्र रूप सामने आने लगा,
कहीं जल प्रलय, कहीं मरुस्थल गरीब को ही तरसा गए।
मानव का कर्म फल बनकर सामने आने लगा है,
कलयुग तो अभी प्रारंभ ही हुआ है।

साहित्यकार


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Poetry

धरा का श्रृंगार

1 min read

– बिन्दु त्रिपाठी मैं धरा का हार हूँ,प्रकृति का श्रृंगार हूँ।मत करो नफ़रत मुझसे,मैं तुम्हारा प्यार हूँ।प्यार से…

Poetry

मानव रोको प्रकृति अति दोहन

1 min read

– बलजीत सलूजा हरियाली सिमट रही धरा कीप्राणवायु कम, ताप अपार ,वृक्ष कटे ताल भी सूखेऋतुचक्र असंतुलित आज,मानव…

Poetry

प्यारी प्यारी प्रकृति

1 min read

– मनोरमा श्रीवास्तव हिमाच्छादित श्वेत पर्वतों की सर्द हवाएं,कोहरे की ओढ़े चादरउनींदी सी लगी प्रकृति, झीलों झरनों नदियों…