Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

मानव रोको प्रकृति अति दोहन

– बलजीत सलूजा

हरियाली सिमट रही धरा की
प्राणवायु कम, ताप अपार ,
वृक्ष कटे ताल भी सूखे
ऋतुचक्र असंतुलित आज,
मानव रोको प्रकृति का अति दोहन
पृथ्वी को हरित बनाने की दरकार।

कभी अग्नि के रौद्र रूप ने
ने वनों को किया स्वाह,
जीव जन्तु विलुप्त हो रहे
वनस्पति जल बन गयी राख ,
मानव रोको प्रकृति का अति दोहन
वृक्षारोपण का करें आगाज़ ।

हिम शैल भी टूटे पिघले ,
सागर, सलिला पार सैलाब
तोड़ तटबंध नीर बह निकला
हुए जालमग्न खेत घरबार ,
सागर तल की बढ़ती ऊंचाई से
टीपो के जल समाधि होने के आसार
मानव रोको प्रकृति का अति दोहन
इस अमृत के संरक्षण का करे प्रयास।


विषैली गैसों के उत्सर्जन से
नभ की छिजती ओज़ोन परत से,
विकिरण व्याप्त अवनी आकाश
प्राणी स्वास्थ्य का संकट गहराया ,
नित नई बीमारियों शरीर में व्याप्त
मानव रोको प्रकृति का अति दोहन
कार्बन प्रिंट की रोकों रफ़्तार।

जादुई मोबाइल और गैजेट्स ने
रचाया एक अद्भुत संसार,
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर
उपयोगी, अनुपयोगी सामग्री का अटूट भंडार
यह भी कार्बन प्रिंट को बढ़ाता,
इस अदृश्य प्रदूषण पर भी करें विचार
मानव रोकों प्रकृति का अति दोहन
इस्तेमाल करें संयम के साथ।

प्रकृति के सीमित संसाधनों का
हम उपयोग करें, उपभोग को रोकें ,
यही बने जन – मानस की आवाज,
मानव रोकों प्रकृति का अति दोहन
संसाधनों के संरक्षण का करे आगाज।

साहित्यकार


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Poetry

इन्सान और पेड़

1 min read

— अनुपम सक्सेना इन्सान पेड़ से बन तो गया आदमी,पर जड़ से कटते ही वो आदमी,अपने पूर्वज पेड़…

Water

जल संरक्षण

1 min read

— पुनीत चतुर्वेदी जल प्रदूषण के मामले में विश्व में भारत 120वें नंबर पर है, 123 देशों में।…