Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

वृक्ष

– चित्रा चतुर्वेदी

आओ मिलजुल वृक्ष लगायें
कदम कदम हरियाली पायें

वृक्षों से ऑक्सिजन मिलती
जिससे हम सब सांस ले पायें

CO2 सहज के रखते
ग्लोबल वार्मिंग कम हैं करते

मृदा अपरदन हो ना पाये
तापमान नियंत्रित हो जाए

जड़ से हम सीखे बंध जाना
हर रिश्ते को सहज के रखना

तना सदा ये सीख है देता
सीधे सदा खड़े ही रहना

डाली डाली यही सिखाती
हरदम मिलजुल कर ही रहना

पती को जब जब हम देखें
गजब ताजगी से भर जाते

फूल सिखाता हमे मुस्काना
कभी नही हमको घबराना

फल तो देता हमको ज्ञान
सदा झुको तो बनो महान

जैसे पेड़ सभी को देता
हम भी सबको देते जायें
जग में ऊँचा नाम कमाये

साहित्यकार


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Poetry

इन्सान और पेड़

1 min read

— अनुपम सक्सेना इन्सान पेड़ से बन तो गया आदमी,पर जड़ से कटते ही वो आदमी,अपने पूर्वज पेड़…

Water

जल संरक्षण

1 min read

— पुनीत चतुर्वेदी जल प्रदूषण के मामले में विश्व में भारत 120वें नंबर पर है, 123 देशों में।…