Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला, क्षेत्र संचालक पदक अलंकरण आयोजन

का न्हा टाइगर रिजर्व के अन्र्तगत पदस्थ कर्मचारियों द्वारा विषम परिस्थितियों में कार्य किया जाता है। कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 10 कि.मी. पैदल गश्त की जाती है। प्रत्येक केम्प मे एक परिक्षेत्र सहायक / वनरक्षक एवं एक सुरक्षा श्रमिक पदस्थ रहते है। एक केम्प से दूसरे केम्प की औसत दूरी 5 से 6 कि.मी. है। मानसून में कई स्थानों पर वाहनों द्वारा आवागमन हेतु रास्ते बंद हो जाते है, ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को केम्प तक पैदल जाना पड़ता है तथा गर्मी के मौसम में कई बार ग्रामीणें द्वारा जंगल में आग एवं जलस्त्रोतों में जहर मिलाने की चुनौतियों से बचाने का कार्य भी प्रथम पंक्ति के अमले द्वारा किया जाता है। ऐसी विषम परिस्थिति में कर्मचारियों को वन्यप्राणी प्रबंधन, वन संरक्षण संबंधी तकनीकी एवं विशेष कर्तव्य निभाने होते है। अपने कर्तव्य निभाते समय कर्मचारियों को वन्यप्राणी द्वारा घायल करने एवं प्राणहानि होने के प्रकरण भी सामने आते रहते है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में कर्मचारियों को सदैव नक्सलियों द्वारा जानमाल की हानि एवं पुलिस नक्सल मुठभेड़ मे जान का जोखिम बना रहता है।

ऐसी जोखिमभरी परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अदम्य साहस एवं कुशाग्रता के साथ क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। कान्हा टाइगर रिजर्व के सफल प्रबंधन एवं सुरक्षा में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले कर्मचारियों को क्षेत्र संचालक पदक प्रदाय किया जा रहा है। क्षेत्र संचालक पदक टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनको प्रोत्साहित करने हेतु प्रदाय किया जा रहा है। क्षेत्र संचालक पदक की शुरूआत वर्ष 2023-24 में कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला मे पहली बार की जा रही है। जो कि मध्यप्रदेश वन विभाग के टाइगर रिजर्व में अनूठी पहल है। पदक के साथ परिक्षेत्र सहायक को राशि 8000, वनरक्षक 6000 एवं दैनिक वेतन भोगी को 3500 रूपये प्रोत्साहन स्वरूप प्रदाय की गई है। इस अवसर पर 16 वनकर्मियों एवं 18 सुरक्षा श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

इस पदक अलंकरण समारोह मे प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल म.प्र. एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव (भा.व.से.) प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव (भा.व.से), प्रधान मुख्य वन संरक्षक (से.नि.) श्री जे. एस. चौहान, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व श्री एस. के. सिह (भा.व.से), उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व कोर श्री पुनीत गोयल, उप संचालक बफर सुश्री अमिता, सहायक संचालक संजीव शर्मा एवं अन्य कान्हा टाइगर रिजर्व एवं समस्त परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे।

-Source: Kanha TR


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Climate & Environment

कार्बन क्रेडिट क्या है?

2 min read

संग्लन – जगदीश चन्द्रा परिभाषाः कार्बन क्रेडिट एक तरह के “परमिट” (अनुमति पत्र) है जो एक टन (1000Kg),…

Ayurveda

हृदयाघात (हार्ट-अटैक) के बढ़ते खतरे के बीच अर्जुनः एक आयुर्वेदिक रक्षा कवच बढ़ता हृदय संकट और अर्जुन से समाधानः युवाओं में हार्ट अटैक के दौर में आयुर्वेद का वरदान

2 min read

आचार्य बालकृष्ण, स्वामी नरसिंह देव, भास्कर जोशी, राजेश मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव वर्तमान समय में जिस तीव्र गति से…