Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

मेरा गांव भी दौड़ के शहरों में मिल गया

-शाहबाज़ अहमद

थोड़ी सी देर में ही मुकद्दर बदल गया,
लौटा जो अपने गाँव तो मंज़र बदल गया।

न फूल न वो तितलियाँ, न गुल खिला मिला,
बस धुएँ की लकीरों का सिलसिला मिला।

फसलों की जगह आज थीं ऊंची इमारतें,
खेतों ने नये दौर का सोना उगल दिया।

मैं खुश था कि गाँव में दरिया है दूध का,
पर मैकदों के शोर ने कुछ और कह दिया।

वो जो मेरा अज़ीज़ था उल्फत से यूँ मिला,
उठा के हाथ ‘हाय’ किया और चल दिया।

एक सूने मकाँ पे उदास सा बच्चा खड़ा मिला,
आकर मेरी गोद में कैसा बहल गया।

पौधों की परवरिश में गफलत का ये सिला,
तिनका भी घोसलों का चूल्हों में जल गया।

सूरज भी आ के माघ में आतिश बरस गया
पीपल की छांव के लिये तन मन तरस गया।

मैं ठगा सा रह गया, हाथों को मल लिया,
कि मेरा भी गाँव दौड़ के शहरों में मिल गया।
मेरा भी गांव दौड़ के…

लेखकः से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक म.प्र.


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Climate & Environment

कार्बन क्रेडिट क्या है?

2 min read

संग्लन – जगदीश चन्द्रा परिभाषाः कार्बन क्रेडिट एक तरह के “परमिट” (अनुमति पत्र) है जो एक टन (1000Kg),…

Ayurveda

हृदयाघात (हार्ट-अटैक) के बढ़ते खतरे के बीच अर्जुनः एक आयुर्वेदिक रक्षा कवच बढ़ता हृदय संकट और अर्जुन से समाधानः युवाओं में हार्ट अटैक के दौर में आयुर्वेद का वरदान

2 min read

आचार्य बालकृष्ण, स्वामी नरसिंह देव, भास्कर जोशी, राजेश मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव वर्तमान समय में जिस तीव्र गति से…