Read this page in your preferred languageArticles may be originally written in English or Hindi. Use translation to read them in the other language.
1 min read

पर्यावरण बचाऐं

धरती का सौंदर्य प्रकृति का सबसे अद्भुत नजारा ।

हवा, पानी और सूरज ने मिलकर

इसका रूप संवारा ।।

सागर की ऊँची लहरें भी हम सबके

मन को भाती।

उठ कर गिरना गिर के उठना हम को

हैं सिखलाती ।।

जब सूरज की स्वर्णिम आभा इस वसुधा पर पड़ती।

फल, फूल, वृक्षों से लदी ये धरती नई

दुल्हन सी लगती।।

बारिश की रिमझिम बूंदों से खिलता चमन ये सारा।

सुंदर छटा देखकर सबका मन हर्षित

हो जाता।।

छोटे छोटे शुभ प्रयासों से ही जीवन

सुंदर बनता।

विपरीत परिस्थितियों से लड़कर ही मानव जीवन खिलता।

नभ में झिलमिल तारामंडल कितना प्यारा।

हम सबके जीवन मे फिर से आशा का दीप जलाता।।


Share: Facebook | X | WhatsApp

Continue Reading

Climate & Environment

कार्बन क्रेडिट क्या है?

2 min read

संग्लन – जगदीश चन्द्रा परिभाषाः कार्बन क्रेडिट एक तरह के “परमिट” (अनुमति पत्र) है जो एक टन (1000Kg),…

Ayurveda

हृदयाघात (हार्ट-अटैक) के बढ़ते खतरे के बीच अर्जुनः एक आयुर्वेदिक रक्षा कवच बढ़ता हृदय संकट और अर्जुन से समाधानः युवाओं में हार्ट अटैक के दौर में आयुर्वेद का वरदान

2 min read

आचार्य बालकृष्ण, स्वामी नरसिंह देव, भास्कर जोशी, राजेश मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव वर्तमान समय में जिस तीव्र गति से…